IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन रांची में किया जाएगा। वनडे में क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया अब टी20 में कीवीओं को धूल चटाना चाहेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपने मुताबिक बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।
गिल और ईशान करेंगे ओपनिंग, राहुल त्रिपाठी को मिलेगा मौका
पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर के मुताबिक भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग ईशान किशन और शुभमन गिल करने वाले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर युवा खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी को मौका दिया जाएगा। त्रिपाठी के बाद चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव अपना जलवा बिखेरेंगे।
ऑलराउंडर के रुप में ये खिलाड़ी होंगे शामिल
टीम में ऑलराउंडर की भूमिका बेहद जरूरी होती है। ऐसे में जाफर के मुताबिक भारतीय टीम इस मैच में तीन ऑलराउंडर के साथ उतरेगी। जिसमें वाशिंगटन सुंदर, कप्तान हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा होंगे। ये सुंदर और हुड्डा के लिए शानदार मौका है।
चहल की जगह कुलदीप को किया शामिल
वसीम जाफर ने अपनी टीम में गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को जगह दी है। वहीं इसके अलावा उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और शिवम मावी को भी स्थान दिया गया है।
Team India Expected playing 11: शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
और पढ़िए – ‘मैंने उनसे अच्छा खिलाड़ी नहीं देखा’ Suryakumar Yadav के मुरीद हुए रिकी पोंटिंग, कह दी ये बड़ी बात
IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 टीवी पर कैसे देखें लाइव
डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर मैच का प्रसारण फ्री में देखा जा सकता है. इसके अलावा स्टार स्पोर्टस नेटवर्क के चैनलों पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 ऑनलाइन कैसे देखें लाइव ?
डीडी स्पोर्ट्स की मोबाइल एप पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच देखा जा सकता है. इसके अलावा डिजनी हॉटस्टार पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines