नई दिल्ली: टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए तैयार हो चुके हैं। हालांकि वह इस बार नई भूमिका में होंगे। सूर्या का प्रमोशन हो चुका है और अब वह उप-कप्तान की भी भूमिका निभाएंगे। सूर्या टी-20 इंटरनेशनल के विस्फोटक बल्लेबाज हैं और शुक्रवार को रांची के मैदान पर उतरते ही कई रिकॉर्ड उनके निशाने पर होंगे। इनमें से एक रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एमएस धोनी का भी होगा, जिसे वह महज 40 रन बनाकर तोड़ देंगे। एमएस धोनी गुरुवार को रांची में अचानक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंच गए। यहां उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव समेत अन्य खिलाड़ियों से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि धोनी कल मैच देखने भी जाएंगे। ऐसे में धोनी के सामने उन्हीं का रिकॉर्ड तोड़ते देखना खास मौका होगा।
धोनी ने टी-20 इंटरनेशनल में बनाए हैं 1617 रन
सूर्यकुमार यादव के नाम टी-20 इंटरनेशनल के 45 मैचों की 43 ईनिंग में 1578 रन हो चुके हैं, जबकि एमएस धोनी ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 98 मैचों की 85 ईनिंग में 1617 रन जड़े थे। यदि सूर्या पहले ही मैच में 40 रन का आंकड़ा छू लेते हैं तो वह एमएस धोनी को पछाड़ देंगे। इसके साथ ही वह टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रैना ने 78 मैचों की 66 ईनिंग में 1605 रन बनाए थे। सूर्या 28 रन बनाकर रैना का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। जिस तरह से सूर्या बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर ये भी कहा जा सकता है कि वह शिखर धवन को पछाड़ सकते हैं। धवन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सूर्या को 181 रन बनाने होंगे। सूर्या 40 रन बनाते ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे।
और पढ़िए – पृथ्वी शॉ का पत्ता कटना तय? हार्दिक पांड्या के इस बयान से मिला बड़ा हिंट
https://twitter.com/BCCI/status/1618580080351129600?cxt=HHwWgMDRnb2ArfYsAAAA
विराट कोहली हैं टॉप पर
इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में दो भारतीय बल्लेबाज टॉप पर हैं। नंबर 1 पर विराट कोहली काबिज हैं, जिन्होंने 115 मैचों की 107 ईनिंग में 4008 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 148 मैचों की 140 ईनिंग में 3853 रन जड़े हैं। भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 72 मैचों की 68 ईनिंग में 2265 रन बनाए हैं। हालांकि ये तीनों ही खिलाड़ी टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में सूर्या का रिकॉर्ड ब्रेक करते देखना दिलचस्प होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
40 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines