IND vs NZ 1st T20: टी 20 विश्वकप 2022 के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां उसे तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच आज वेलिंग्टन में खेला जाना हैं। मैच भारतीयसमयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन कर रहे हैं।
दोनों ही टीमें विश्व कप की हार को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेंगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड को देखकर यही लग रहा है। जहां न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखा है। वहीं, टीम इंडिया भी नए कप्तान और युवा खिलाड़ियों के साथ इस सीरीज में उतर रही हैं।
IND vs NZ Head to Head in T20: भारत का पड़ला भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो भारतीय टीम को थोड़ी बढ़त हासिल हैं। दोनों के बीच अबतक कुल 20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 11 मैच जीते हैं वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है। वहीं आंकड़ों में भारतीय टीम का देश से बाहर भी प्रदर्शन अच्छा नजर आता हैं। भारत ने देश से बाहर 6 मैच जीते हैं जो कि बताता है कि टीम न्यूजीलैंड को उसके घर में भी हराने के काबिल हैं।
भारत T20I टीम
हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (VC और WK), संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड टी20 टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज शेड्यूल (india vs new zealand t20 series schedule)
पहला टी 20- 18 नवंबर
दूसरी टी 20- 20 नवंबर
तीसरी टी 20- 22 नवंबर
कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे इतने रन
फ्री में कैसे देखें पूरा मैच ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines