IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 307 रनों का लक्ष्य दिया। भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और शुभमन गिल के अर्धशतकों ने काफी मदद की वहीं अंत में वाशिंगटन सुंदर ने भी ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सभी का दिल जीत लिया।
वाशिंगटन सुंदर ने खेला रचनात्मक शॉट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में संजू सैमसन के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे वाशिंगटन सुंदर ने आते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। सुंदर ने हर गेंदबाज की जमकर धुलाई की और मात्र 16 गेंदों पर 36 रन बना दिए। वाशिंगटन सुंदर ने इस पारी में कई बेहतरीन शॉट्स खेले लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक शॉट था मैट हेनरी के खिलाफ 49वें ओवर में। जिसमें गेंदबाज ने उन्हें फॉलो किया तो सुंदर ने अपनी सारी कला का उपयोग करते हुए नीचे गिरते हुए गेंद को बैट से टच कर दिया और उसे बाउंड्री की ओर भेज दिया। सुंदर का ये शॉट हर कोई देखते रह गया। इस शॉट को देखकर लोगों को एबी डी विलियर्स और सूर्यकुमार यादव की याद आ गई।
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1596013417030389761
भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। टीम के दोनों ही ओपनरों ने शतकीय साझेदारी की। वहीं शुभमन गिल और शिखर धवन ने अर्धशतक भी पूरा किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज दोनों के सामने पस्त नजर आ रहे थे लेकिन 24वें ओवर में लौकी फरग्यूसन ने शुभमन गिल को आउट कर दिया वहीं बाद में टीम साउदी ने भी धवन को चकमा देकर आउट कर दिया।
श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने पारी को संभाला
दोनों ही ओपनर्स के विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे। दोनों ने धीमी शुरुआत की और बाद में लॉकी फर्ग्यसन की गेंद पर आउट हो गए। पंत के बाद सूर्यकुमार यादव को भी फर्ग्यूसन ने अपना शिकार बना लिया जिसके बाद संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और 94 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में श्रेयस अय्यर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारत का प्लेइंग XI
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
29 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines