हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कलाइयों का उपयोग' कान के पास आ रही बाउंसर पर शुभमन गिल ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट, शिखर धवन भी हैरान, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs NZ 1st ODI Shubman Gill

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑक्लैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है और शिखर धवन व शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी कर ली है। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन वापसी कर रहे हैं वहीं भारतीय टीम में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारतीय टीम की तरफ से तेज रफ्तार गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह डेब्यू कर रहे हैं।

भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। टीम के दोनों ही ओपनर क्रीज पर मौजूद है और 70 रनों से भी ज्यादा की साझेदारी कर ली है। टीम की तरफ से इस मैच में शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं और दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं वहीं दोनों ने ही कई बेहतरीन शॉट्स भी खेले हैं।

अभी पढ़ें –  IND vs NZ: Washington Sundar ने मचाई तबाही…आपका दिल जीत लेगा ये तूफानी छक्का…

विज्ञापन

शुभमन गिल ने खेला हेलिकॉप्टर शॉट

केएल राहुल और रोहित शर्मा को इस सीरीज में आराम दिया गया है जिसके चलते मैच में शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं। गिल ने टी20 सीरीज में भी ओपनिंग की थी हालांकि वह कुछ खास नहीं रही थी। लेकिन इस मैच में शुभमन गिल ने आते से ही गदर मचा दिया। उन्होंने शिखर धवन के साथ 70 रनों की पार्टनर्शीप कर ली है। वही गिल ने कई बेहतरीन शॉट्स खेले। लेकिन सबसे शानदार था 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैट हेनरी के खिलाफ खेला गया शॉट।

दरअसल मैट हेनरी ने शॉर्ट पिच गेंद डाली जो की शुभमन गिल के सर की हाइट पर थी। इसे खेलने के लिए गिल ने तरकीब अपनाई और बैट को हवा में रखकर दमदार हेलिकॉप्टर शॉट खेल दिया और छक्का जड़ दिया। इस शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन

भारत ने प्लेइंग XI में संजू सैमसन को भी शामिल किया है। टी20 सीरीज के दौरान उमरान और संजू दोनों को ही एक भी मैच नहीं मिल पाया था। वहीं अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है और ऐसे में उनका वनडे डेब्यू लगभग पहले से तय लग रहा था।

अभी पढ़ें –‘वाह क्या शॉट है’ वाशिंगटन सुंदर ने ग्राउंड पर लेटकर जड़ दिया चौका, सूर्यकुमार यादव और एबी डी विलियर्स भी फेल! देखें

विज्ञापन

भारत का प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

विज्ञापन

फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola