हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गेंद है या बुलेट' शॉट मारने जा रहे थे Rishabh Pant, स्टंप उखाड़कर ले गई लॉकी फर्ग्यूसन की तेज़ रफ्तार बॉल, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs NZ 1st ODI Rishabh Pant Lokie Fergusen

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम की पारी में दोनों ही ओपनर्स शिखर धवन और शुभमन गिल अर्धशतक जड़ने के बाद आउट हो गए, जिसके बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन ने पंत को धाकड़ गेंद डालकर आउट कर दिया।

लॉकी फर्ग्यूसन ने पंत के छुड़ाए छक्के

बता दें कि शिखर धवन के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे ऋषभ पंत शुरुआत से ही घबराए हुए दिखे और कई गेंद उन्होंने मिस भी कर दी। पंत ने 23 गेंदे खेली जिसमें वे सिर्फ 15 रन बना सके। इतनी धीमी रफ्तार के बाद उन पर प्रेशर बढ़ रहा था और इसी का फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने 33वें ओवर में एक तेज रफ्तार गेंद फेंकी जिसे ऋषभ पंत पढ़ नहीं पाए और बॉल सीधे स्टंप से टकरा गई। गेंद इतनी तेज थी की स्टंप भी अपनी जगह से उखड़ गया। वहीं आउट होने के बाद पंत भी हैरान हो गए और एक जगह खड़े रह गए।

अभी पढ़ें –  IND vs NZ: Washington Sundar ने मचाई तबाही…आपका दिल जीत लेगा ये तूफानी छक्का…

विज्ञापन

भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। टीम के दोनों ही ओपनरों ने शतकीय साझेदारी की। वहीं शुभमन गिल और शिखर धवन ने अर्धशतक भी पूरा किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज दोनों के सामने पस्त नजर आ रहे थे लेकिन 24वें ओवर में लौकी फरग्यूसन ने शुभमन गिल को आउट कर दिया वहीं बाद में टीम साउदी ने भी धवन को चकमा देकर आउट कर दिया।

अभी पढ़ें –‘वाह क्या शॉट है’ वाशिंगटन सुंदर ने ग्राउंड पर लेटकर जड़ दिया चौका, सूर्यकुमार यादव और एबी डी विलियर्स भी फेल! देखें

विज्ञापन

भारत का प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola