IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हैदराबाद में सीरीज का पहला वनडे खेला जाना है। इस मुकाबले में सबकी नजर विराट कोहली पर रहेगी, जो गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। विराट ने हाल में श्रीलंका के खिलाफ पिछले 2 वनडे में 2 शतक लगाए हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में भी उनका बल्ला आग उगल सकता है ।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli Records) की नजरें कई रिकार्ड्स पर होंगी। इसमें वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का रिकॉर्ड भी शामिल है, अगर विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में 2 शतक बनाते हैं तो वह सहवाग-पोटिंग को पछाड़ देंगे।
और पढ़िए – रोहित शर्मा को जो काम बिल्कुल नहीं है पसंद , अर्जुन तेंदुलकर बोले-मैं उसके साथ हूं क्योंकि…
इस मामले में पोंटिंग-सहवाग को पीछे छोड़ सकते हैं विराट
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाजों में टीम इंडिया के स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग सयुंक्त रूप से टॉप पर हैं। इन दोनों ने कीवी टीम के खिलाफ 6-6 शतक जमाए हैं। जबकि विराट कोहली ने 5 शतक बनाए हैं। अगर विराट इस सीरीज में 2 शतक जमाते हैं तो वह इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़कर पोंटिंग और सहवाग के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।
और पढ़िए – कप्तान रोहित शर्मा ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाज
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 51 वनडे मैचों में 6 शतक
वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 23 वनडे मैचों में 6 शतक
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 47 वनडे मैचों में 5 शतक
विराट कोहली (भारत) – 26 वनडे मैचों में 5 शतक
सचिन तेंदुलकर (भारत) – 42 वनडे मैचों में 5 शतक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
48 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines