IND vs NZ 1st ODI Tickets: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जाना है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को फिर से मैदान पर देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं. कोहली-रोहित की दीवानगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पहले वनडे मुकाबले के सभी टिकट सिर्फ 8 मिनट के अंदर बिक गए हैं. अपने करियर के अंतिम दौर से गुजर रहे विराट और रोहित को बल्ले से रंग जमाते हुए देखने का फैन्स कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं.
कोहली-रोहित की दीवानगी
विराट कोहली और रोहित शर्मा भले ही टी-20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हों, लेकिन फैन्स के बीच उनका क्रेज अब भी बरकरार है. यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के सभी टिकट सिर्फ 8 मिनट में ही सोल्ड हो गए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई एकदिवसीय सीरीज में कोहली-रोहित का बल्ला खूब गरजा था.
ये भी पढ़ें: रिजवान हुए फ्लॉप, लेकिन बाबर आजम ने लूटी धांसू पारी से महफिल, फिफ्टी लगाकर दिलाई टीम को जीत
विराट ने तो तीन मैचों में से 2 में शतक और एक में अर्धशतक जमाते हुए टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाई थी. वहीं, हिटमैन ने भी प्रोटियाज गेंदबाजों की खूब खबर ली थी. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भी रो-को की जोड़ी ने बल्ले से जमकर महफिल लूटी थी.
न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होना है. सीरीज का पहला मैच बड़ौदा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं, दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. सीरीज का लास्ट और तीसरे मुकाबले की मेजबानी इंदौर का होलकर स्टेडियम करेगा. वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. टी-20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी, जिसका आखिरी मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
48 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines