IND vs NZ 1st ODI: श्रेयस अय्यर और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य

IND vs NZ 1st ODI Shikhar Dhawan Shreyas Iyer

IND vs NZ 1st ODI Shikhar Dhawan Shreyas Iyer

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑकलैेंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 307 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और शुभमन गिल के अर्धशतकों ने काफी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। टीम के दोनों ही ओपनरों ने शतकीय साझेदारी की। वहीं शुभमन गिल और शिखर धवन ने अर्धशतक भी पूरा किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज दोनों के सामने पस्त नजर आ रहे थे। लेकिन 24वें ओवर में लौकी फरग्यूसन ने शुभमन गिल को आउट कर दिया वहीं बाद में टीम साउदी ने भी धवन को चकमा देकर आउट कर दिया।

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने पारी को संभाला

दोनों ही ओपनर्स के विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे। दोनों ने धीमी शुरुआत की और बाद में लॉकी फर्ग्यसन की गेंद पर आउट हो गए। पंत के बाद सूर्यकुमार यादव को भी फर्ग्यूसन ने अपना शिकार बना लिया जिसके बाद संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और 94 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में श्रेयस अय्यर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं संजू के आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर मैदान पर उतरे और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। सुंदर ने मात्र 16 गेंदों पर 37 रन बनाए।

विज्ञापन

भारत का प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ