---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: आग उगलती गेंद पर ‘चित’ हो गए सूर्यकुमार यादव, Lockie Ferguson ने किया काम तमाम, देखें VIDEO

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 207 रन बनाने हैं। टीम इंडिया के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकी पारियां खेली हैं। […]

---विज्ञापन---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 207 रन बनाने हैं। टीम इंडिया के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकी पारियां खेली हैं। विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेलने आए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। वहीं इन फॉर्म बल्लेबाज सूर्या का फ्लॉप रहे।

टी 20 विश्व कप और टी 20 सीरीज में धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव का बल्ला पहले वनडे में खामोश नजर आया। उन्हें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Lockie Ferguson ने गुड लेंथ बॉल पर स्लिप में कैच कराया। न्यूजीलैंड की पाकी का 33वां ओवर लेकर आए Ferguson ने पहले तो ऋषभ पंत को बोल्ड किया, उसके बाद उसी ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्या का शिकार कर लिया।

---विज्ञापन---

इस तरह आउट हुए सूर्यकुमार यादव

दरअसल, 33वें ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्या ने गली में शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद जल्दी आ गई और बल्ले से लगकर सीधा स्लिप के हाथों में चली गई। फिल ऐलन ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। आउट होने के बाद सूर्या बेहद निराश नजर आए। वहीं गेंदबाज ने जमकर जश्न मनाया, देखिए वीडियो।

---विज्ञापन---

शिखर धवन ने खेली 72 रनों की पारी

कप्तान शिखर धवन ने 72, जबकि शुभमन गिल ने 50 रन का योगदान दिया। वहीं संजू सैमसन (36) और वॉशिंगटन सुंदर (37) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट निकाले। फिलहाल मैच जारी है।

भारत का प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

First published on: Nov 25, 2022 12:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola