IND vs NZ 1st ODI: टीम इंडिया ने बुधवार को खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 12 रनों से शिकस्त दी। रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर जीत दर्ज की। शार्दुल की गेंद पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे माइकल ब्रेसवेल बीट होकर एलबीडब्ल्यू हो गए। इस तरह सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत हुई। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 350 रन का टार्गेट दिया। जवाब में कीवी टीम 337 रन ही बना सकी। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने दोहरा शतक जमाया तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 4 और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर को 2, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने एक एक विकेट निकाला।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
और पढ़िए – सिराज ने तोड़ दी न्यूजीलैंड की कमर, सेंटनर के बाद शिप्ले को मारा बोल्ड, देखें वीडियो
बता दें कि ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड कप की तैयारी इससे और भी ज्यादा मजबूत होगी। न्यूजीलैंड की टीम खतरनाक फॉर्म में है और उसने हाल ही में पाकिस्तान को धूल चटाई है। हालांकि दोनों की बीच आंकड़ों की बात करें तो इसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है और भारतीय टीम को मामूली बढ़त मिली हुई है।
IND vs NZ Head to Head in ODI:
भारत और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी
भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 113 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 55 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज टीवी पर कैसे देखें लाइव?
डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले फ्री में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्स?
डीडी स्पोर्ट्स के मोबाइल एप पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के मैच देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिजनी हॉट स्टार पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
39 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines