IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू करने वाले उमरान मलिक ने तबाही मचा दी है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही अपनी रफ्तार का जादू दिखाया और न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाजों का शिकार कर लिया। पहले उन्होंने डेवोन कॉन्वे को कैच आउट कराया फिर Daryl Mitchell को भी चलता किया।
दरअसल, उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए 16वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने आग उगलती हुए फेंकी, जिस पर Devon Conway चित हो गए और बल्ले से ऐज लगते ही गेंद सीधे विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। आउट होने के बाद बल्लेबाज हैरान नजर आया। उसे गेंद समझ ही नहीं आई कि कब गिरी और कब निकल गई।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: ‘हम जीत जाते तो अच्छा लगता, लेकिन..’ कप्तान शिखर धवन ने बताई हार की सबसे बड़ी वजह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे स्कोरकार्ड
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 207 रन बनाने हैं। टीम इंडिया के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकी पारियां खेली हैं। विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेलने आए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए।
अभी पढ़ें – Kane Williamson के इस शॉट पर दिल हार बैठेंगे आप…गेंदबाज अर्शदीप भी रह गए दंग
भारत की प्लेइंग XI
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
5 mins agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
32 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
2 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines