IND vs NZ: उमरान मलिक ने फेंकी आग उगलती गेंद...रफ्तार से ही 'चित' हो खतरनाक बल्लेबाज

IND vs NZ 1st odi live Devon Conway Catch Rishabh Pant Bowled Umran Malik

IND vs NZ 1st odi live Devon Conway Catch Rishabh Pant Bowled Umran Malik

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू करने वाले उमरान मलिक ने तबाही मचा दी है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही अपनी रफ्तार का जादू दिखाया और न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाजों का शिकार कर लिया। पहले उन्होंने डेवोन कॉन्वे को कैच आउट कराया फिर Daryl Mitchell को भी चलता किया।

विज्ञापन

दरअसल, उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए 16वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने आग उगलती हुए फेंकी, जिस पर Devon Conway चित हो गए और बल्ले से ऐज लगते ही गेंद सीधे विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। आउट होने के बाद बल्लेबाज हैरान नजर आया। उसे गेंद समझ ही नहीं आई कि कब गिरी और कब निकल गई।

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे स्कोरकार्ड

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 207 रन बनाने हैं। टीम इंडिया के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकी पारियां खेली हैं। विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेलने आए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ