Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑक्लैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन वापसी कर रहे हैं वहीं भारतीय टीम में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारतीय टीम की तरफ से तेज रफ्तार गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह डेब्यू कर रहे हैं।
भारत ने प्लेइंग XI में संजू सैमसन को भी शामिल किया है। टी20 सीरीज के दौरान उमरान और संजू दोनों को ही एक भी मैच नहीं मिल पाया था। वहीं अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है और ऐसे में उनका वनडे डेब्यू लगभग पहले से तय लग रहा था।
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
Moment to cherish! 😊
Congratulations to @arshdeepsinghh and @umran_malik_01 as they are set to make their ODI debuts 👏 👏#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/VqgTxaDbKm
— BCCI (@BCCI) November 25, 2022
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। वनडे में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड 114 बार एक दूसरे के आमने-सामने उतरी है। इस दौरान टीम इंडिया ने 55 बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में 49 मुकाबले जीते हैं। वहीं 114 में से 10 मुकाबले रद्द हुए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।