IND vs NED: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज भारत अपना दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और नीदरलैंड के सामने 180 रनों का लक्ष्य रख दिया। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक शामिल है। टीम की शुरूआत काफी धीमी रही लेकिन बाद में सूर्यकुमार यादव ने धूंधाधार पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने की 95वें रनों की साझेदारी
नीदरलैंड के खिलाफ बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद धीमी रही। लेकिन बाद में 11.4 ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद सू्र्यकुमार यादव क्रीज पर उतरे और आते ही नीदरलैंड के गेंदबाजों को खदेड़ना शुरू कर दिया। सूर्यकुमार यादव ने मात्र 25 गेंदो पर ही 50 रन बना दिए।
अभी पढ़ें – IND vs NED: ‘इसे कहते हैं सटीक बोल्ड’…हीरो बनने चला था बैटर…अक्षर पटेल ने काम तमाम कर दिया
सूर्यकुमार यादव का पिछले मैच से ही फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने भी दमदार साथ दिया। कोहली ने 44 गेंदो पर 62 रन बनाए और इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी जड़े। सूर्यकुमार यादव और कोहली ने मिलकर 95 रनों की साझेदारी की और आखिरी आठ ओवर में 89 रन बनाकर टीम को इस बड़े लक्ष्य की ओर ले गए।
अभी पढ़ें – IND vs NED Live Updates: T20 World Cup में भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 56 रनों से हराया
नीदरलैंड (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (c), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
13 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
46 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines