IND vs NED ODI World Cup 2023: भारत आईसीसी विश्व कप 2023 का अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाला है। यह मैच 12 नवंबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले ही प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह पक्की कर चुका है। ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में हार या जीत से भारत के प्वाइंट्स टेबल पर कुछ भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले से तीन स्टार खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है।
प्लेइंग इलेवन में क्यों किया जाएगा बदलाव
भारत के लिए अगला मुकाबला सिर्फ औपचारिकता है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों को आराम देकर कुछ नए चेहरे को टीम में मौका दे सकते हैं। भारत नीदरलैंड के बाद सीधा सेमीफाइनल खेलने वाला है। इस मुकाबले में सभी खिलाड़ियों का फिट रहना काफी जरूरी है, लेकिन अगर कोई चोटिल हो जाता है, तो रोहित शर्मा को उसका बैकअप लेकर चलना होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा अगले मुकाबले में भारतीय टीम में बदलाव कर नए खिलाड़ियों को मौका देंगे।
ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: आज बांग्लादेश का हो जाएगा काम तमाम! चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने का आखिरी मौका
टीम में होगा 3 बदलाव
कयास लगाए जा रहे हैं कि कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव कर सकते हैं। सबसे पहले शानदार फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है। स्पिन का जादू और बल्लेबाजी में भी कमाल करने वाले रविंद्र जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया जा सकता है। तीसरा बदलाव उपकप्तान केएल राहुल की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। ये तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए काफी अहम हैं। ऐसे में इन्हें आराम देकर चोट से भी बचाना उन्हें बाहर करने का एक कारण हो सकता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines