IND vs NED: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत टीम इंडिया आप अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। सामने नीदरलैंड की टीम है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहल्ले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। आज भी रोहित शर्मा जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेंगे।
पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा ने पूरी लय में दिखे। उन्होंने 53 रनों की शानदार पारी खेली और आउट हो गए। इस अर्धशतक में उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके भी लगाए। 3 छक्के लगाते ही उन्होंने युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने युवराज को छोड़ा पीछे
टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने बॉले नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले मे युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। युवराज ने 31 मैच में 33 छक्के लगाए थे, जबकि रोहित के 35 मैचों में 34 छक्के लगाकर युवराज को पीछे छोड़ दिया है।
सिडनी की पिच का मिजाज जानिए
सिडनी की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। इस पिच पर ज्यादातर मैच हाईस्कोरिंग रहे हैं। विकेट में बाउंस है तो स्ट्रोकप्ले भी आसान हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया का यह विकेट स्पिनर्स के लिए भी कुछ मददगार साबित होता आया है।
भारत की प्लेइंग-XI
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह
नीदरलैंड (प्लेइंग इलेवन)
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
26 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
51 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
52 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines