IND vs NED Playing 11: भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरी है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद जैसे ही प्लेइंग 11 बताई वो काफी चौंकाने वाला था। वो इसलिए क्योंकि यह मैच किसी समीकरण पर असर नहीं डालेगा ऐसा लग रहा था कि किसी को शायद रेस्ट दिया जाए।
Playing 11 में नहीं हुआ बदलाव
टीम इंडिया इस मुकाबले में सेम प्लेइंग 11 यानी बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। इस टीम में उम्मीद की जा रही थी कि नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच है जो महज औपचारिकता है। ऐसे में कहा जा रहा था कि सेमीफाइनल से पहले कुछ खिलाड़ियों को आराम मिलेगा। लेकिन रोहित शर्मा ने जब कहा कि नहीं वह बिना किसी बदलाव के साथ उतरे हैं, यह जानकर कई फैंस चौंक सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने लिया ‘एक्शन’, 9 खिलाड़ियों की टीम से हुई छुट्टी
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), मैक्स ओ डाउड, बास डी लीड, तेजा निदामनुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रिलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, वेस्ले बारेसी, साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: चार दिन तक होंगे सेमीफाइनल, दो दिन का होगा फाइनल! क्या हैं नॉकआउट के पूरे नियम
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत
इस मुकाबले के बाद अब दो दिन तक वर्ल्ड कप में कोई भी मैच नहीं होगा। फिर टीम इंडिया 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। टीम इंडिया पिछले वर्ल्ड कप की हार का बदला लेने उतरेगी। वहीं कीवी टीम अपना आईसीसी नॉकआउट में भारत के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड लेकर मैदान पर उतरेगी। 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
4 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
7 hrs agoIND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
7 hrs agoधमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines