IND vs NED: सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा ने चौंकाया, नीदरलैंड के खिलाफ Playing 11 में किसे उतारा

IND vs NED Playing 11: भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा मुकाबला वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी लीग मैच है। इसके बाद नॉकआउट चरण शुरू हो जाएगा।

IND vs NED Playing 11 World Cup 2023 India vs Netherlands Before Semifinal Last Match

IND vs NED Playing 11 World Cup 2023 India vs Netherlands Before Semifinal Last Match

विज्ञापन

IND vs NED Playing 11: भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरी है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद जैसे ही प्लेइंग 11 बताई वो काफी चौंकाने वाला था। वो इसलिए क्योंकि यह मैच किसी समीकरण पर असर नहीं डालेगा ऐसा लग रहा था कि किसी को शायद रेस्ट दिया जाए।

Playing 11 में नहीं हुआ बदलाव

टीम  इंडिया इस मुकाबले में सेम प्लेइंग 11 यानी बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। इस टीम में उम्मीद की जा रही थी कि नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच है जो महज औपचारिकता है। ऐसे में कहा जा रहा था कि सेमीफाइनल से पहले कुछ खिलाड़ियों को आराम मिलेगा। लेकिन रोहित शर्मा ने जब कहा कि नहीं वह बिना किसी बदलाव के साथ उतरे हैं, यह जानकर कई फैंस चौंक सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

विज्ञापन

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), मैक्स ओ डाउड, बास डी लीड, तेजा निदामनुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रिलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, वेस्ले बारेसी, साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

इस मुकाबले के बाद अब दो दिन तक वर्ल्ड कप में कोई भी मैच नहीं होगा। फिर टीम इंडिया 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। टीम इंडिया पिछले वर्ल्ड कप की हार का बदला लेने उतरेगी। वहीं कीवी टीम अपना आईसीसी नॉकआउट में भारत के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड लेकर मैदान पर उतरेगी। 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ