वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला 12 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 160 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। ब्लू टीम द्वारा दिए गए 411 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम 47.5 ओवरों में 250 रन पर अपनी सभी विकेट खो दिए। इस तरह लीग चरण में रोहित एंड कंपनी अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब रही।
नीदरलैंड को नौवां झटका आर्यन दत्त (05) के रूप में लगा है। दत्त को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई है। टीम इंडिया जीत से अब केवल एक विकेट दूर है।
भारत को आठवीं सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई है। शमी ने रूलोफ वान डेर मेरवे (16) को शमी के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता का दिखाया है।
भारतीय टीम को सातवीं सफलता लोगान वैन बीक के रूप में हाथ लगी है। बीक को कुलदीप यादव ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। टीम का स्कोर 42.1 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट के नुकसान पर 208 रन है।
भारतीय टीम को छठवीं सफलता साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के रूप में हाथ लगी है। एंगेलब्रेक्ट अपनी टीम के लिए छठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए हैं। सिराज ने एंगेलब्रेक्ट को 45 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। टीम का स्कोर 37.4 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 171 रन है।
भारतीय टीम को पांचवीं सफलता बास डी लीडे (12) के रूप में हाथ लगी है। इसके साथ ही विपक्षी टीम की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। लीडे को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड करते हुए ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया है।
भारतीय टीम को चौथी सफलता विपक्षी टीम के कप्तान के रूप में हाथ लगी है। यह सफलता विराट कोहली ने दिलाई है। कोहली ने स्कॉट एडवर्ड्स (11) को राहुल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। टीम का स्कोर 24.3 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 111 रन है।
टीम इंडिया को तीसरी सफलता मैक्स ओ’डॉड के रूप में प्राप्त हुई है। ओ’डॉड पारी का आगाज करते हुए 42 गेंद में 30 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए हैं। नीदरलैंड का स्कोर 15.1 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन है।
भारतीय टीम को दूसरी सफलता कॉलिन एकरमैन (35) के रूप में हाथ लगी है। एकरमैन कुलदीप यादव की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए हैं। टीम का स्कोर 12.1 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 66 रन है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए हैं। टीम के लिए मैक्स ओ’डॉड (26) और कॉलिन एकरमैन (32) क्रीज पर मौजूद हैं। आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी वेस्ली बर्रेसी (04) हैं। बर्रेसी को सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहली सफलता वेस्ली बर्रेसी (04) के रूप में हाथ लगी है। सिराज ने वेस्ली को राहुल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
नीदरलैंड के लिए पारी का आगाज करने मैदान में वेस्ली बर्रेसी के साथ मैक्स ओ’डॉड मैदान में आए हैं। भारत के लिए पहला ओवर बुमराह डालने के लिए तैयार हैं।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-
IND vs NED: केएल राहुल ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, बने टीम इंडिया के नंबर 1 बल्लेबाज
भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले खेलते हुए 410 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 रन बनाए तो केएल राहुल ने 102 रनों की धुआंधार पारी खेली।
केएल राहुल ने 62 गेंदों पर शतक जड़ा है। यह भारत के लिए वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक भी है।
श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।
क्लिक करें और देखें पूरी खबर:-
World Cup के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया के टॉप-4 ने बना दिया बड़ा कीर्तिमान
भारत की पारी के 42 ओवर पूरे हो चुके हैं और स्कोर है 3 विकेट के नुकसान पर 304 रन। श्रेयस अय्यर 80 और केएल राहुल 49 रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना चौथा अर्धशतक लगाया। वहीं यह लगातार इस प्रतियोगिता में उनका तीसरा अर्धशतक रहा।
विराट कोहली 56 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। नीदरलैंड के रिलोफ वान डर मर्व ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।