Team India Defeated Japan: भारत और जापान के बीच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में ऐतिहासिक T20I मैच देखने को मिला. पहली बार दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया और यह काफी रोमांचक साबित हुआ. बारिश के कारण मैच 20-20 ओवरों का नहीं हो पाया और निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से मुकाबला शुरू हुआ. 5-5 ओवरों के इस मैच में जापान जीत के बेहद करीब था और टीम इंडिया ने सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज की.
टीम इंडिया ने जीता रोमांचक मैच
बारिश के कारण जब मैच छोटा करके 5-5 ओवरों का कर दिया गया, तब फैंस बेहद निराश थे. हालांकि, दोनों टीमों ने दर्शकों का पैसा वसूल कर दिया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले ही ओवर में भारत ने अभिषेक शर्मा के रूप में विकेट गंवा दिया. दूसरे ओवर में संजू सैमसन और तीसरे ओवर में ईशान किशन आउट हो गए. जापान के गेंदबाजों के आगे भारत के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए.
टीम इंडिया 5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 32 रन ही बना पाई जापान की ओर से चार्ल्स हिंजे ने 2 विकेट झटके, वहीं इब्राहिम तकाहाशी और बेंजामिन ईटो-डेविस ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. जापान के सामने सिर्फ 33 रन का लक्ष्य था और लग रहा था कि वह दुनिया की नंबर 2 T20I टीम के सामने उलटफेर कर सकता है. हालांकि, भारतीय स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जापान के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 में भारत ने पाकिस्तान को थमाई करारी हार, सॉफ्ट टेनिस में जय मीना ने किया कमाल
अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की किफायती गेंदबाजी ने मैच भारत के पक्ष में कर दिया. वॉशिंगटन सुंदर ने 2 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट झटके. आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 6 गेंदों पर सिर्फ 8 रन चाहिए थे. अक्षर पटेल ने सूझ-बूझ से गेंदबाजी की, जिसके चलते मैच आखिरी गेंद तक गया. जापान को जीत के लिए एक गेंद पर 4 रन की आवश्यकता थी लेकिन अक्षर पटेल ने सिर्फ एक रन दिया. इसी के साथ भारत ने रोमांचक मैच में दो रन से जीत दर्ज की.
टीम इंडिया ने रचा इतिहास
टीम इंडिया ने जीत के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वह T20I क्रिकेट इतिहस में 200 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले भारत ने 199 मैच जीते थे और जापान को हराते ही उनका दोहरा शतक पूरा हो गया. बता दें कि टीम इंडिया की पहली जीत 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी. उन्होंने 6 विकेट से प्रोटियाज को हराया था और पिछले 20 साल में वह 200 जीत का आंकड़ा छू चुकी है.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: टीम इंडिया ने क्रिकेट में जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रनों से हराकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines