IND vs JPN: करीबी मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को हराया, मात्र 2 रन से ऐतिहासिक मैच में दर्ज की जीत

IND vs JPN: भारत और जापान के बीच रोमांचक T20I मैच खेला गया. इस ऐतिहासिक मैच में जापान जीत के बेहद करीब आ गई थी लेकिन भारत ने गेंदबाजी से कमाल करते हुए मात्र 2 रन से जीत हासिल की.

team india defeated japan

(Image: Instagram/Indiancricketteam)

Team India Defeated Japan: भारत और जापान के बीच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में ऐतिहासिक T20I मैच देखने को मिला. पहली बार दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया और यह काफी रोमांचक साबित हुआ. बारिश के कारण मैच 20-20 ओवरों का नहीं हो पाया और निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से मुकाबला शुरू हुआ. 5-5 ओवरों के इस मैच में जापान जीत के बेहद करीब था और टीम इंडिया ने सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीता रोमांचक मैच

बारिश के कारण जब मैच छोटा करके 5-5 ओवरों का कर दिया गया, तब फैंस बेहद निराश थे. हालांकि, दोनों टीमों ने दर्शकों का पैसा वसूल कर दिया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले ही ओवर में भारत ने अभिषेक शर्मा के रूप में विकेट गंवा दिया. दूसरे ओवर में संजू सैमसन और तीसरे ओवर में ईशान किशन आउट हो गए. जापान के गेंदबाजों के आगे भारत के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए.

विज्ञापन

टीम इंडिया 5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 32 रन ही बना पाई जापान की ओर से चार्ल्स हिंजे ने 2 विकेट झटके, वहीं इब्राहिम तकाहाशी और बेंजामिन ईटो-डेविस ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. जापान के सामने सिर्फ 33 रन का लक्ष्य था और लग रहा था कि वह दुनिया की नंबर 2 T20I टीम के सामने उलटफेर कर सकता है. हालांकि, भारतीय स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जापान के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया.

विज्ञापन

अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की किफायती गेंदबाजी ने मैच भारत के पक्ष में कर दिया. वॉशिंगटन सुंदर ने 2 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट झटके. आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 6 गेंदों पर सिर्फ 8 रन चाहिए थे. अक्षर पटेल ने सूझ-बूझ से गेंदबाजी की, जिसके चलते मैच आखिरी गेंद तक गया. जापान को जीत के लिए एक गेंद पर 4 रन की आवश्यकता थी लेकिन अक्षर पटेल ने सिर्फ एक रन दिया. इसी के साथ भारत ने रोमांचक मैच में दो रन से जीत दर्ज की.

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

टीम इंडिया ने जीत के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वह T20I क्रिकेट इतिहस में 200 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले भारत ने 199 मैच जीते थे और जापान को हराते ही उनका दोहरा शतक पूरा हो गया. बता दें कि टीम इंडिया की पहली जीत 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी. उन्होंने 6 विकेट से प्रोटियाज को हराया था और पिछले 20 साल में वह 200 जीत का आंकड़ा छू चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ