हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs JPN: जापान के खिलाफ मुकाबले के बारे में बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, बारिश को लेकर भी दिया बयान

IND vs JPN: टीम इंडिया और जापान क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टी-20 मुकाबला खेला जाने वाला है. 22 सितंबर को सुबह 9:30 से ये मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड कांटो में खेला जाएगा. मैच से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

विज्ञापन
जापान के खिलाफ मुकाबले को लेकर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर (Pic Credit- AI Generated)

IND vs JPN: एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के लिए टीम इंडिया 22 सितंबर को जापान के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला सुबह 9:30 से सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड कांटो में खेला जाने वाला है. भारत और जापान की दोस्ती के भी 75 साल पूरे हो रहे हैं. जिसके कारण भी टीम इंडिया जापान में जाकर टी-20 सीरीज खेल रही है. ये मुकाबला दोनों देशों के 75 की दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए खेला जा रहा है. मैच के बारे में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की है. 

मैच के मौसम को लेकर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर 

भारत और जापान के बीच होने वाले इस मुकाबले के एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जहां पर उन्होंने जापान के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैच के बारे में बोलते हुए कहा, ‘यह हमारे लिए एक रोमांचक और दिलचस्प मुकाबला होने वाला है. ऐसा पहली बार है, जब हम जापान के विरुद्ध खेलेंगे. मुझे वहां के हालात और पिच के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन एक शानदार मैच की उम्मीद है.’ 

फिलहाल इस मुकाबले में बारिश का साया मंडरा रहा है. जिसके कारण ही मुकाबला भी रद्द हो सकता है. जिसके बारे में बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘मैंने इधर-उधर कुछ वीडियो क्लिप्स देखी हैं. लेकिन हां, हम खिलाड़ियों के बारे में और जानकारी हासिल करेंगे और कल के मैच के लिए बहुत उत्साहित हैं. उम्मीद है कि बारिश नहीं होगी और स्टेडियम में आने वाले सभी दर्शकों को एक अच्छा, कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.’ 

विज्ञापन

जापान में क्रिकेट खेलने को लेकर बोले श्रेयस अय्यर 

क्रिकेट में जापान की टीम का नाम बहुत पीछे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया और जापान में मुकाबला होने का कोई चांस नहीं नजर आ रहा था. अब भारतीय खिलाड़ी जापान में खेलने वाले हैं. इसको लेकर पूछे जाने पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘मैंने कभी इस बारे में सोचा नहीं था, लेकिन हां, अब हर देश में क्रिकेट लोकप्रिय हो रहा है और सभी टीमें अपने-अपने तरीके से मजबूत हो रही हैं. इसलिए मुझे यकीन है कि कल का मैच भी रोमांचक होगा.’ 

ये भी पढ़ें: इंडिया ए के खिलाफ मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, एक भारतीय को भी मिली जगह

विज्ञापन

दोनों देशों की दोस्ती को लेकर बोलते हुए अय्यर ने कहा, ‘निश्चित रूप से यह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जाने के हमारे पुराने अनुभवों से बिल्कुल अलग है. यह हमारा पहला दौरा है और यहां की संस्कृति और लोगों का अनुशासन का तरीका बहुत अलग है. मुझे नई संस्कृतियों को अपनाना और वहां के माहौल व रहने-सहने के तौर-तरीकों में जल्द से जल्द ढलना पसंद है. इसलिए यह हमारे लिए एक नई चुनौती है और हम निश्चित रूप से इसके लिए उत्साहित हैं. हमने देखा है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और जापान के बीच दोस्ती मजबूत हुई है. उम्मीद है कि सब अच्छा होगा. यहां की मेहमाननवाजी शानदार है.’ 

ये भी पढ़ें: CSK का हेड कोच बनने के बाद जहीर खान का पहला रिएक्शन आया सामने, फ्रेंचाइजी को लेकर कही बड़ी बातें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola