IND vs IRE: रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका ऐसा छक्का, भारत को लेना पड़ गया ड्रिंक्स ब्रेक

IND vs IRE 2nd T20i Ruturaj Gaikwad Six

IND vs IRE 2nd T20i Ruturaj Gaikwad Six

India vs Ireland 2nd T20i: भारत-आयरलैंड के बीच रविवार को द विलेज डबलिन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने गदर मचा दिया। ओपनिंग करने उतरे गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की और 43 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का जड़कर 58 रन ठोके। खास बात यह है कि अपनी अर्धशतकीय पारी में गायकवाड़ ने केवल एक छक्का ठोका और उसी में गेंद खो गई।

विज्ञापन

15वें ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला। गेंदबाज बेंजामिन व्हाइट के इस ओवर में गायकवाड़ और रिंकू सिंह रन बटोरना चाह रहे थे क्योंकि पिछले दो ओवरों में एक भी बाउंड्री नहीं लगी थी। पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका ठोक इसकी शुरुआत की। दूसरी पर एक रन लेकर उन्होंने गायकवाड़ को स्ट्राइक दे दी। तीसरी पर उन्होंने चौका ठोक डाला। चौथी पर कोई रन नहीं आया तो गायकवाड़ की बेकरारी बढ़ने लगी। अब वे बड़ा शॉट लगाने को उत्सुक थे।

विज्ञापन

स्टेडियम के पास खो गई बॉल 

जैसे ही व्हाइट ने पांचवीं गेंद डाली, पहले से तैयार बैठे गायकवाड़ ने बल्ले का मुंह खोलकर लॉन्ग ऑन की ओर ऐसा करारा छक्का कूटा कि गेंद काफी दूर तक हवा में उड़ गई। जैसे ही बॉल नीचे आई, ये स्टेडियम के पास किसी के घर की छत पर गिर गई। दर्शक इस बॉल को हवा में उड़ता देख हैरत में नजर आए। आखिरकार बॉल खो गई। इसके चलते थोड़ी देर तक मैच रुका रहा। आखिरकार भारत ने इसका फायदा उठाया और ड्रिंक्स ब्रेक ले लिया। फिर नई बॉल लाई गई और फिर मैच शुरू हो सका।

विज्ञापन

अगले ओवर में हो गए आउट 

हालांकि अगले ही ओवर में गायकवाड़ आउट हो गए। बैरी मैक्कार्थी ने 16वें ओवर की पहली गेंद डाली तो गायकवाड़ ने इस पर भी छक्का उड़ाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल हवा में उड़ गई। जैसे ही बॉल नीचे आई लॉन्ग ऑफ की ओर लगे फील्डर टेक्टर ने शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया। इस तरह रुतुराज की शानदार पारी का अंत हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ