India vs Ireland 2nd T20i: क्रिकेट के मैच में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। पल-पल बदलता मैच दर्शकों की नसों में रोमांच भर देता है। कुछ ऐसा ही नजारा भारत-आयरलैंड के बीच रविवार को डबलिन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में सामने आया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने एक बार तो टीम इंडिया की धड़कनें बढ़ा दीं, लेकिन अर्शदीप सिंह ने मैच का रुख बदल दिया।
एंड्रयू बालबर्नी ने बढ़ाई चिंता
दरअसल, आयरलैंड के ओपनर एंड्रयू बालबर्नी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने की जद्दोजहद कर रहे थे। बालबर्नी ने 13वें ओवर में पचासा ठोक डाला। बालबर्नी की शानदार बल्लेबाजी देख टीम इंडिया की चिंता बढ़ने लगी। 14 ओवर बाद आयरलैंड को 6 ओवर में 84 रन बनाने थे। जोकि बालबर्नी की शानदार बल्लेबाजी के चलते मुमकिन भी लग रहे थे। 15वें ओवर में स्ट्राइक पर आए बालबर्नी ने तीसरी गेंद पर करारा छक्का ठोक डाला। इस शानदार छक्के को देख अर्शदीप सिंह के होश उड़ गए। अब अगली गेंद अर्शदीप ने चतुराई से फेंकी।
अर्शदीप सिंह की चतुराई भरी गेंदबाजी
उन्होंने इसे ऑफ स्टंप के बाहर रखा, जिस पर बालबर्नी ने लेंथ तक जाते हुए बल्ला लगाया और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पीछे उड़ गई। यहां खड़े विकेटकीपर संजू सैमसन ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर बालबर्नी को पवेलियन रवाना कर दिया। बालबर्नी इस कैच के बाद काफी निराश दिखाई दिए।
उन्हें खुद पर गुस्सा जताते हुए रिएक्ट किया। अर्शदीप ने ये विकेट लेते ही टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिला दी। बालबर्नी ने 51 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक कुल 72 रन कूटे। हालांकि निचले क्रम में मार्क अडायर ने थोड़ी बहुत कोशिश की, लेकिन ये नाकाफी रही।
Ruturaj Gaikwad dropped Andrew Balbirnie catch
रुतुराज गायकवाड़ ने दो बार कैच किए ड्रॉप
खास बात यह है कि बल्लेबाजी में शानदार पारी खेलने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार एक ही गलती की। उन्होंने बालबर्नी का कैच दो बार ड्रॉप किया। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर जब बालबर्नी महज 15 रन बनाकर खेल रहे थे, तब गायकवाड़ से एक्स्ट्रा कवर पर उनका कैच ड्रॉप हो गया। इसके बाद 14वें ओवर में एक बार फिर गायकवाड़ ने उनका कैच ड्रॉप किया। इस बार उन्होंने डीप मिडविकेट पर आसान कैच टपका दिया। यदि गायकवाड़ ये कैच पकड़ लेते तो बालबर्नी इतनी बड़ी पारी नहीं खेल पाते और टीम इंडिया को ब्रेकथ्रू मिल जाता। बहरहाल, अंत भला तो सब भला…टीम इंडिया ने ये मैच 33 रनों से जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
12 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
15 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
22 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
24 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines