हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs IRE: एक ही तरफ आ गए दोनों बल्लेबाज, फिर हुआ 'ये चमत्कार'

विज्ञापन
india vs ireland 1st t20i ruturaj gaikwad yashasvi jaiswal

India vs Ireland 1st T20i: क्रिकेट के मैच से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं। ऐसा ही नजारा भारत-आयरलैंड के बीच मलाहाइड में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में सामने आया। यहां टीम इंडिया के दो ओपनर बल्लेबाजों के बीच ऐसा कंफ्यूजन हुआ कि दर्शकों की धड़कनें बढ़ गईं, लेकिन फिर एक ऐसा चमत्कार हुआ कि दोनों ही बल्लेबाज आउट होने से बच गए।

दूसरे ओवर में हुई गफलत

ये नजारा दूसरे ओवर में देखने को मिला। जोश लिटिल ने यशस्वी जायसवाल को तीसरी गेंद डाली तो उन्होंने इसे लेग साइड पर स्क्वायर के पीछे धकेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ला मिस करते हुए निकल गई। इधर रुतुराज गायकवाड़ ने उन्हें रन का कॉल कर दिया। गायकवाड़ के इस बुलावे पर जायसवाल तेजी से भागे, लेकिन ये क्या? गायकवाड़ खुद बीच रास्ते में ही रुक गए और बॉलर्स एंड की ओर वापस लौट गए। जायसवाल तेजी से भाग रहे थे इसलिए वे भी बॉलर्स एंड पर पहुंच गए। अब जायसवाल और गायकवाड़ एक ही छोर पर खड़े हो गए। ऐसे में आयरलैंड को रनआउट का मौका मिल गया।

जायसवाल का रिस्की कॉल 

स्क्वायर पर लगे फील्डर ने भी एक गलती कर दी। उसने गेंदबाज के छोर पर ही थ्रो मारा। जिससे रुतुराज गायकवाड़ को दूसरी ओर जाने का मौका मिल गया। अब बॉल को विकेटकीपर की ओर फेंका गया, लेकिन गायकवाड़ ने डाइव लगाकर रन पूरा कर लिया। ऐसे में दोनों बल्लेबाज आउट होने से बच गए। हालांकि गायकवाड़ के इस रिस्की कॉल की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

(www.madisonavenuemalls.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola