India vs Ireland 1st T20i: भारत-आयरलैंड के बीच मलाहाइड में खेला गया पहला T-20 मैच टीम इंडिया ने 2 रनों से जीत लिया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 47 रन बना लिए थे, लेकिन लगातार आई बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया और भारत को डकवर्थ लुइस (DLS) पद्धति से 2 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। आखिरकार अधूरे मैच में टीम इंडिया को कैसे जीत मिली, डीएलएस का पूरा गणित क्या है? आइए जानते हैं।
बचे हुए ओवर और विकटों को माना जाता है रिसोर्स
दरअसल, डकवर्थ-लुईस में बचे हुए ओवर और विकेटों की गणना की जाती है। DLS में इसके लिए एक टेबल बनाया गया है। मसलन, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के पास कितने ओवर और विकेटों का रिसोर्स बचा है। यदि दोनों टीमों के लिए उपलब्ध रिसोर्स समान थे तो डीएलएस पद्धति टीमों द्वारा बनाए गए रनों की गणना करके लक्ष्य या परिणाम तय किया जाता है।
ये है फॉर्मूला, लेकिन रिसोर्स वेल्यू सार्वजनिक नहीं
इसके लिए टीम 2 का स्कोर= टीम 1 का स्कोर x (टीम 2 के रिसोर्स/टीम 1 के रिसोर्स) के जरिए नतीजा निकाला जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में रिसोर्स की वेल्यू कंप्यूटर प्रोग्राम से तय किया जाता है। जिसे सार्वजनिक नहीं किया जाता। भारतीय टीम इस मैच में डीएलएस स्कोर से दो रन आगे चल रही थी। यदि टीम इंडिया ने 47 के बजाय 44 या इससे कम रन बनाए होते तो मुश्किल हो सकती थी, लेकिन चूंकि भारतीय टीम डीएलएस पार स्कोर से आगे थी, ऐसे में उसे विजेता घोषित कर दिया गया।
बुमराह का शानदार कमबैक
इस मैच में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार कमबैक किया। उन्होंने 11 महीने बाद वापसी करते हुए पहले ही ओवर में दो विकेट चटका डाले। बुमराह ने कुल 4 ओवर फेंके और 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं डेब्यू करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। बहरहाल, टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा मैच इसी मैदान पर 20 अगस्त को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
12 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
52 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines