India vs Ireland 2nd T20i: टीम इंडिया के गेंदबाज अर्शदीप सिंह शानदार गेंदबाजी से एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम करते नजर आ रहे हैं। रविवार को भारत-आयरलैंड के बीच डबलिन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने एक विकेट लेते ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 33वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की। इस मामले में उन्होंने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ा। चहल ने ये रिकॉर्ड 34वीं पारी में बनाया था। जबकि स्पिनर कुलदीप यादव भारतीय गेंदबाजों के मामले में शीर्ष पर हैं।
कुलदीप के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
कुलदीप ने महज 30 मैचों में 50 विकेट हासिल कर लिए थे। वहीं ओवरऑल स्टेट्स की बात की जाए तो सबसे तेज 50 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बोत्सवाना के गेंदबाज ध्रुवकुमार मैसुरिया के नाम दर्ज है। उन्होंने 22 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की थी। चार साल पहले बने रिकॉर्ड को अब तक कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है।
पिछले साल जुलाई में किया था डेब्यू
अर्शदीप ने पिछले साल जुलाई में भारत के लिए टी-20 डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वे लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे। अर्शदीप ने भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर 10 विकेट चटकाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में आया। जहां उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
37 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines