IND vs ENG: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले 4 दिन लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, फिर भी टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद टीम इंडिया की अब कई गलतियां सामने आ रही है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी शुरू हो गई है। इस बीच प्लेइंग 11 में नहीं खेलने वाला खिलाड़ी भी हार का विलेन बन गया है। इस खिलाड़ी ने बिना गेंदबाजी किए ही दोनों पारियों में जमकर रन लुटा दिए, जोकि अंत में टीम इंडिया को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया।
टीम इंडिया को भारी पड़ गई इंजरी
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए। जिसके कारण ही उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया। पंत के रिप्लेसमेंट के रूप में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करने के लिए मैदान पर उतरे। जहां पर दोनों ही पारियों में जुरेल से विकेटकीपिंग में गलतियां हुई। जिसके कारण इंग्लिश टीम को बाई के बहुत ज्यादा रन मिल गए। अंत में जब टीम का अंतर सिर्फ 22 रनों का रहा तो बाई के रन लुटाना बड़ी गलती साबित हुई। इंग्लिश परिस्थितियों में पहली पार इंटरनेशनल स्टेज पर विकेटकीपिंग कर रहे जुरेल को अभी बहुत काम करना होगा।
इंग्लैंड टीम को मिला फायदा
दूसरी पारी में इंग्लिश टीम ने सिर्फ 192 रन ही बनाए। जिसमें 32 रन तो एक्स्ट्रा के ही थी। इस दौरान 25 रन तो सिर्फ बाई के जरिए आए थे। पहली पारी में टीम इंडिया ने 31 रन एक्स्ट्रा दिए थे। ऐसे में दोनों पारियों में मिलाकर टीम इंडिया ने 63 रन लुटाए। जबकि इंग्लिश टीम ने सिर्फ 30 रन ही दिए। ऐसे में यही 33 रन भारतीय टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़े। चौथे टेस्ट मैच में कमबैक करने के लिए टीम इंडिया को गेंद और बल्ले के साथ ही अस कमी पर भी काम करना होगा।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद बदला WTC Points Table, जानें किस नंबर पर पहुंची टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
53 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines