IND vs ENG: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला केनिंग्टन ओवल लंदन में खेला जा रहा है। जहां पर चौथे दिन मैच का रिजल्ट आने वाला था, लेकिन बारिश के कारण खेल पांचवें दिन को चला गया है। जीत के लिए टीम इंडिया को 4 विकेट हासिल करने हैं, तो वहीं इंग्लिश टीम को सिर्फ 35 रन ही और बनाने होंगे। हालांकि ये सबकुछ मौसम साफ होने पर ही हो सकता है। ऐसे में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या बारिश पांचवें दिन का खेल खराब करेगी या नहीं?
पांचवें दिन कैसा रहेगा ओवल का मौसम?
केनिंग्टन ओवल लंदन में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अगस्त को 60 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। हालांकि उसके बाद भी मैच का नतीजा आसानी से निकल सकता है। दरअसल पहले सेशन के समय बारिश के आसार सिर्फ 5 प्रतिशत ही है। ऐसे में 35 रन आसानी से इंग्लिश टीम पहले सेशन में बना सकती है, अगर टीम इंडिया ने उसके 4 विकेट जल्दी-जल्दी नहीं गिराए। पहले 1 घंटे में ही रिजल्ट देखने को मिल सकता है। हालांकि पहले सेशन में अगर खेल नहीं हो सका तो बारिश इस मुकाबले को रद्द भी करा सकती है।
टीम इंडिया को जीत के लिए करना होगा चमत्कार
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को अगर इस मुकाबले में जीत दर्ज करके इज्जत बचानी है, तो तेज गेंदबाजों को चमत्कार करना होगा। इंग्लिश टीम के लिए मौजूदा समय में विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ और जैमी ओवरटन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। अगले बल्लेबाज गस एटकिंसन के नाम भी टेस्ट शतक है। ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों को पहले 10 रनों के अंदर ही पवेलियन भेजना होगा। जिसके लिए मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और प्रसिद्ध कृष्णा को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करनी होगी।
ये भी पढ़ें: WI vs PAK: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के सामने फिर टेके घुटने, घरेलू मैदान पर ‘नाक कटाई’
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 min agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
37 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
53 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines