Who Is Saurabh Kumar, IND vs ENG Test Squad: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया को विराट कोहली की कमी काफी हद तक खली थी। वहीं अब दूसरे टेस्ट को लेकर भी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे पहले केएल राहुल और रवींद्र जडेजा वाइजैग टेस्ट से बाहर हो गए हैं। साथ ही उनकी जगह सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार की एंट्री हो गई है। सरफराज खान को तो सब जानते ही हैं लेकिन अब आपको बताते हैं कि कौन हैं सौरभ कुमार?
कौन हैं सौरभ कुमार?
आपको बता दें कि सौरभ कुमार एक ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। सौरभ कुमार भारतीय घरेलू क्रिकेट के एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत के लिए 68 मैच खेलते हुए दो शतक समेत 2061 रन बनाए थे। वहीं इतने ही मैचों उन्होंने 290 विकेट भी झटके हैं। 30 वर्षीय सौरभ कुमार बागपत उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने 2014 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वह यूपी की अलग-अलग टीमों के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते आए हैं।
2021 इंग्लैंड सीरीज में हुआ था चयन!
सौरभ कुमार का भारत के मेन स्क्वॉड में दूसरी बार चयन हुआ है। इससे पहले 2021 में इंग्लैंड के भारत दौरे पर वह टीम के साथ बतौर नेट बॉलर थे। फिर 2022 में श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था लेकिन वह डेब्यू नहीं कर पाए थे। इस बार उन्हें टीम में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है। यानी काफी हद तक यह भी आसार हैं कि उन्हें टीम में डेब्यू का मौका भी मिल सकता है। साथ ही वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में जगह मिली है जो सौरभ के लिए कम्पटीशन साबित हो सकते हैं।
IPL डेब्यू का इंतजार
सौरभ कुमार की बात करें तो वह आईपीएल में भी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें यहां भी डेब्यू का मौका नहीं मिला है। रणजी और घरेलू क्रिकेट के अन्य प्रारूपों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 290 और लिस्ट ए में उनके नाम 35 मैचों में 49 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा वह टीम के लिए बतौर ऑलराउंडर भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान की लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में एंट्री, खतरे में पड़ी 2 खिलाड़ियों की जगह
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत को लगा डबल झटका, जडेजा और राहुल हुए टीम से बाहर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines