IND vs ENG: नेट्स में प्रैक्टिस करते वक्त घायल हुए विराट...हर्षल पटेल की गेंद लगते ही कराह उठे, VIDEO आया सामने
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs ENG Virat kohli injured
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs ENG Virat kohli injured
IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। विराट कोहली चोटिल हो गए हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें हर्षल पटेल की गेंद ने घायल कर दिया। गेंद लगते ही वह पिच पर ही बैठ गए। जब खड़े हुए तो नॉर्मल नहीं थे। उनकी चोट कितनी गंभीर है यह अब तक साफ नहीं हुआ है।
टीम इंडिया को 10 नवंबर को टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड से भिड़ना है। मैच से पहले कोहली का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
दरअसल, विराट कोहली बुधवार को नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की गेंद उनकी जांघ पर लगी। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा भी मंगलवार को चोटिल हो गए थे, हालांकि उन्होंने आज कहा कि वे सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह फिट हैं। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
https://twitter.com/Aru_Ro45/status/1590217838283096064?s=20&t=MGCKNPh2lLc5oMFgSaRTwg
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस टी2 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी। अब इंग्लैंड से होने वाले सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: