Virat Kohli Return Update, IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। पहले दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली ने पर्सनल रीजन देकर पहले दो मैचों से खुद को बाहर बताया था। अब तीसरे मैच से पहले उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं इसी बीच कई अलग-अलग रिपोर्ट भी इस पर सामने आ रही हैं। अब ताजा अपडेट मिला है इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से जहां बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि विराट ने अभी तक वापस खेलने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
बीसीसीआई के अधिकारी ने दिया अपडेट
बुधवार को ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि विराट कोहली तीसरे (राजकोट) और चौथे (रांची) टेस्ट से भी बाहर रहने वाले हैं। इसी पर अब इंडियन एक्सप्रेस ने बीसीसीआई ऑफिशियल के हवाले से बयान दिया है। उन्होंने बताया,’विराट खुद फैसला करेंगे कि वह कब टीम इंडिया में कमबैक करेंगे। उन्होंने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने अभी कोई ऐसा फैसला नहीं किया है कि वह कब खेलेंगे और कब टीम में वापसी करेंगे।’
क्यों बाहर हैं विराट कोहली?
विराट कोहली या भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं बताया गया कि विराट क्यों बाहर हैं। बस पर्सनल रीजन का हवाला दिया गया था। हाल ही में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और विराट के करीबी दोस्त माने जाने वाले एबी डिविलियर्स ने बताया था कि विराट इस वक्त अपने परिवार के साथ हैं। उन्होंने बातों-बातों में यह भी जानकारी दे दी थी कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे के माता-पिता भी बनने वाले हैं। डिविलियर्स के इस बयान के बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस पर भी विराट या उनके किसी भी करीबी द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
बुमराह के खेलने पर सस्पेंस
क्रिकइंफो ने ताजा अपडेट में इस बात की जानकारी गुरुवार को भी दी है कि विराट कोहली तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। वहीं मोहम्मद सिराज का खेलना कंफर्म है तो जसप्रीत बुमराह पर सस्पेंस बना हुआ है। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते तीसरे टेस्ट से आराम देने जैसी खबरें सामने आ रही हैं।
क्या केएल राहुल की होगी वापसी?
वहीं आपको बता दें कि हैदराबाद टेस्ट में कोहली की जगह नंबर 4 पर केएल राहुल ने बल्लेबाजी की थी। विशाखापट्टनम टेस्ट से पहले वह चोटिल हो गए थे। इस कारण उन्होंने दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेला। उनको लेकर ताजा अपडेट जो मिला है उस मुताबिक राहुल टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तीसरे टेस्ट के लिए लौट सकते हैं। रवींद्र जडेजा भी दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेले थे, तो उनको लेकर भी उम्मीद है कि वह राजकोट में उतरेंगे।
यह भी पढ़ें- Ishan Kishan को लेकर पूर्व दिग्गज ने जताई चिंता, आखिर कब मैदान में दिखेगा विकेटकीपर?
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 3rd टेस्ट से पहले देखें भारत का संभावित स्क्वाड, इन 15 धुरंधरों के साथ उतर सकती है टीम
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
5 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
6 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
7 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
7 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
8 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
8 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
9 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines