Virat Kohli, IND vs ENG Test Series: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पर्सनल कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से नाम वापस लिया था। इसके बाद बीसीसीआई द्वारा एक रिलीज में उनकी छुट्टी पर प्राइवेसी बनाए रखने की बात भी कही थी। उसी बीच गुरुवार को क्रिकबज ने अपनी एक रिपोर्ट में बता दिया कि विराट कोहली भारत में हैं ही नहीं। इसके बाद विराट के सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट मैच में खेलने पर भी सस्पेंस बन गया। हालांकि, बोर्ड या खुद विराट की तरफ से ऐसा कुछ नहीं कहा गया। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे सवाल उठने लगे कि क्या विराट पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर रहेंगे?
भाई विकास कोहली ने किया था पोस्ट
बुधवार तक खबरें ऐसी आ रही थीं कि विराट कोहली की मां की तबीयत शायद सही नहीं है। इसी कारण वह टीम से बाहर हैं। लेकिन उनके भाई विकास कोहली ने इन सभी बातों को खारिज किया था और उन्हें अफवाह बताया था। विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इन अफवाहों को खारिज किया था। अब विराट कोहली की वापसी कब होगी इसको लेकर अटकलें खड़ी हो रही हैं। बीसीसीआई द्वारा जल्द ही अगले तीन मैचों के लिए स्क्वॉड का ऐलान होना है। अब देखना होगा कि क्या विराट की वापसी होती है या नहीं।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी
टीम इंडिया को खली विराट की कमी
आपको बता दें कि हैदराबाद टेस्ट में टीम इंडिया को विराट कोहली की कमी खल रही थी। उस मैच में टीम इंडिया को 28 रन से हार झेलनी पड़ी थी। मुकाबले में 190 रन की लीड लेने के बाद भी टीम इंडिया हार गई थी। भारत में 91 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया की पहली ऐसी हार थी जहां टीम 100 रन से ज्यादा की लीड लेकर भी मैच हार गई। अब देखना होगा कि विशाखापट्टनम में टीम इंडिया इस कमी से कैसे निपटती है। विराट की जगह रजत पाटीदार को बतौर रिप्लेसमेंट चुना गया था। अब देखना होगा कि केएल राहुल के बाहर होने पर वह दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में जगह बना पाते हैं या फिर सरफराज खान को एंट्री मिलेगी।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, स्पिनर या पेसर; विशाखापट्टनम की पिच पर किसे मिलेगा फायदा
यह भी पढ़ें- Sarfaraz Khan Interview: ‘नहीं थीं उम्मीद भारत के लिए खेल पाऊंगा,’ चयन के बाद भावुक हुए सरफराज खान
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
2 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
56 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines