नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार को पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसके बाद भारत-इंग्लैंड की टीमें एडिलेड ओवल में 10 नवंबर को भिड़ेंगी। इस बड़े मुकाबले से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज मार्क वुड चोटिल हो गए हैं।
इसी वजह से वुड एडिलेड में प्रशिक्षण से बाहर हो गए। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से दो दिन इस गेंदबाज की चोट ने इंग्लैंड की चिंता बढ़ा दी है। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज वुड मंगलवार को एडिलेड ओवल में जॉगिंग के दौरान खिंचते हुए दिखाई दिए। उन्होंने वैकल्पिक अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि इंग्लैंड ने पुष्टि की है कि वह सामान्य शरीर की जकड़न से पीड़ित थे।
अभी पढ़ें – IPL 2023: इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, करोड़ों का ऑलराउंडर होगा बाहर
टाइमल मिल्स हो सकते हैं रिप्लेसमेंट
कोहनी की चोट से लौटने के बाद से वुड नियमित रूप से 145KMPH की रफ्तार से बॉलिंग कर रहे हैं। वह टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे तेज (149.02KMPH) की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं। वह इस विश्व कप में अब तक चार मैचों में नौ विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज हैं।
यदि वुड भारत के खिलाफ मैच से चूक जाते हैं, तो टाइमल मिल्स उनके रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। ससेक्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज भी तेज गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। वुड इंग्लैंड के लिए एक बड़ी चिंता साबित होंगे, पिछले शनिवार को श्रीलंका पर जीत के दौरान फील्डिंग करते हुए डेविड मलान भी चोटिल हो गए थे। अब इन दोनों खिलाड़ियों के सेमीफाइनल खेलने पर सस्पेंस बन गया है। यदि मलान फिट नहीं हुए तो फिल साल्ट को उनकी जगह टीम में लिया जा सकता है।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: रेस्टोरेंट के बाहर चिल्लाए Kohli…Kohli, एडिलेड में बेकाबू होते दिखे फैंस, देखें वीडियो
रोहित शर्मा फिट!
इस तरफ भारत के कप्तान रोहित शर्मा को नेट्स में बल्लेबाजी करते समय कलाई पर चोट लग गई थी। हालांकि उन्हें अब ठीक बताया जा रहा है। इस बीच, इंग्लैंड को मंगलवार को पता चला कि वे उसी पिच पर खेलेंगे जिस पर पिछले शुक्रवार को न्यूजीलैंड-आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान डबल-हेडर मैच हुआ था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
5 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
10 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines