IND vs ENG: 'तुम्हारा भी थैंक्यू वैरी मच होने वाला है...', टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर सहवाग का फूटा गुस्सा

T20 World Cup 2022 Semi Final IND vs ENG virender sehwag

T20 World Cup 2022 Semi Final IND vs ENG virender sehwag

नई दिल्ली: टीम इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली करारी हार पर फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स का गुस्सा लगातार फूट रहा है। जाहिर है टीम इंडिया में इंग्लैंड के खिलाफ वो एग्रेशन और रन बचाने का संघर्ष नजर नहीं आया, जिसके लिए वो जानी जाती है। कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद खुद कहा कि टीम को प्रैशर फील हो रहा था। अब पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को 10 विकेट से मिली इस शर्मनाक हार पर बड़ा बयान दिया है।

रोहित शर्मा वो कप्तान नजर नहीं आए

सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत में कहा- रोहित शर्मा वो कप्तान नजर नहीं आए जैसा पहले आते थे। आज उन्हें देखकर लगा कि उन्हें भी प्रैशर फील हो रहा था। सहवाग ने कहा- उन्होंने जो बदलाव किए जैसे अक्षर पटेल को पावरप्ले में लाए। मोहम्मद शमी को गेंद नहीं दी। अर्शदीप ने भी दूसरा ओवर नहीं डाला और जब भुवी ने पहला ओवर डाला तो कीपर ऊपर रखकर डाला इस तरह की चीजें रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर ठीक नहीं की हैं। सहवाग ने आगे कहा- हम कहते हैं कि वे वर्ल्ड या आईपीएल के बेस्ट कैप्टन हैं, लेकिन उन्होंने भी कुछ चीजें ठीक नहीं कीं और जब कप्तान के तौर पर आपके ऊपर प्रैशर आता है तो इस तरह के बदलाव करते दिखते हो।

https://twitter.com/ICC/status/1590932463253012480

बड़े टूर्नामेंट में युवाओं को मौका दो

वहीं उनके साथ बैठे अजय जडेजा ने कहा- कप्तान के तौर पर उनके मूव काफी खराब थे। पूरे साल जो तैयारी की गई थी, उस तरह के बदलाव या मूव उनकी कप्तानी में देखने को नहीं मिले। जडेजा ने तो यहां तक कहा कि टीम एकजुट कैसे रहेगी, जब कप्तान या कोच ही साथ ही नहीं होंगे। इसके बाद सहवाग ने कहा- आप द्विपक्षीय सीरीज तो जीत रहे हो, लेकिन उनमें आपके टॉप प्लेयर कितने हैं। जब आप द्विपक्षीय सीरीज खेलते हैं तो आपके टॉप प्लेयर ब्रेक ले लेते हैं। उनकी जगह आने वाले नए प्लेयर भी सीरीज जीत जाते हैं तो अगर वे वहां जीत रहे हैं तो उन्हें (नए प्लेयर्स को) यहां भी ट्राय कर लो।

तुम्हारा भी थैंक्यू वैरी मच होने वाला है

सहवाग ने आगे कहा- हम जिस बेखौफ क्रिकेट की बात करते हैं चाहे वो ईशान किशन हों, पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड या संजू सैमसन हों, ये प्लेयर भी तो खेलते हैं, ये भी रन बनाते हैं। अब वर्ल्ड कप से इन खिलाड़ियों को ब्रेक दे दिया गया। अब ये खिलाड़ी जब न्यूजीलैंड जाएंगे तो क्या होगा। ये वहां से खेलकर वापस आ जाएंगे, फिर इन्हें बड़े टूर्नामेंट में मौका नहीं मिलेगा। तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ये टेंशन भी तो होनी चाहिए कि ये पीछे जो लड़के रन बना रहे हैं, तुम भी तो रन बनाओ वर्ना तुम्हारा भी थैंक्यू वैरी मच होने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ