India vs England Test Squad: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। पहले दो टेस्ट मैच के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब आखिरी तीन मैचों के लिए भी शनिवार 10 फरवरी को टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी कर दिया गया है। इस स्क्वॉड में कुछ की किस्मत खुली है और कुछ के हाथ निराश लगी है। इसी बीच एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो लगातार टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है, और अब उसने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया है। उस धाकड़ खिलाड़ी का नाम है उमेश यादव जो आखिरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में नजर आए थे।
सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
उमेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। उन्होंने साफतौर पर तो कुछ भी ऐसा नहीं लिखा है। लेकिन जब सेलेक्शन उनका नहीं हुआ तो उन्होंने शायरी लिखते हुए अपने दर्द को जगजाहिर किया। उमेश ने स्टोरी पर लिखा,’किताबों पर धूल जमने से कहानियां खत्म नहीं होती।’ यानी साफतौर पर वह कहना चाह रहे थे कि वह लंबे समय से जरूर नहीं टीम में आए हैं लेकिन अभी उनका सफर खत्म नहीं हुआ है। वह वापसी करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। उन्हें जब टीम इंडिया में नहीं चुना गया तो सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं।
Umesh Yadav Instagram Story
कैसा रहा उमेश यादव का करियर?
उमेश यादव के करियर की बात करें तो उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल खेला था। तो 2018 के बाद से वह कोई भी वनडे और 2022 के बाद से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले हैं। उन्होंने 2010 में वनडे, 2011 में टेस्ट और 2012 में टी20 डेब्यू किया था। पर अभी तक इतने सालों में उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 57 टेस्ट, 75 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 170 विकेट, वनडे में 106 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 12 विकेट झटके हैं।
उमेश यादव टीम इंडिया में भले जगह नहीं बना पा रहे हैं लेकिन आईपीएल में उनका जलवा देखने को मिलता रहा है। उनके नाम 141 मैचों में 136 विकेट दर्ज हैं। उमेश यादव को लंबे समय से टीम इंडिया में जरूर मौका नहीं मिला है लेकिन आगामी आईपीएल 2024 में वह जलवा बिखेरते नजर आएंगे। उनको पिछले साल टीम इंडिया में टेस्ट टीम में जरूर लाया गया था, लेकिन WTC फाइनल के बाद वह टीम से बाहर हो गए।
भारतीय टीम का मौजूदा टेस्ट स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, विराट कोहली बाहर; नए खिलाड़ी को मिला मौका
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर बड़ा खुलासा, फिट होने के बावजूद टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर!
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
17 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
1 hr agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
4 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
11 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
12 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
12 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
12 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines