IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में शानदार कमबैक किया है। बर्मिंघम टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 407 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 427 रन बनाकर पारी घोषित की। जिसके कारण ही इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 271 रनों पर ही सिमट गई। जिसके साथ ही टीम इंडिया ने 336 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शुभमन गिल की टीम ने रचा इतिहास
बर्मिंघम में टीम इंडिया ने पहली टेस्ट जीत दर्ज की है। आज तक जो कारनामा कोई और भारतीय कप्तान नहीं कर सका था, उसे अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने कर दिया है। न सिर्फ भारतीय बल्कि शुभमन गिल पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। जिन्होंने बर्मिंघम के एजबेस्टन में टेस्ट मैच जीता है। गिल ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। जिसके कारण ही वो चर्चा का केंद्र बन हुए हैं। इसी के साथ शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर लिया है। गिल ने कप्तान कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
टीम इंडिया ने रचा इतिहास
विदेशी सरजमीं पर रनों के मामले में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत इससे पहले 2019 में आई थी। जब विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को नॉर्थ साउंड में 318 रनों से हराया था। आज बर्मिंघम में टीम इंडिया ने 336 रनों से जीत दर्ज की है। इंग्लिश सरजमीं पर इससे पहले रनों के मामले में सबसे बड़ी लीड्स में मिली थी। जब भारत ने 1986 में इंग्लिश टीम को 279 रनों से हराया था। इस मुकाबले में जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: विकेटकीपर जैमी स्मिथ ने किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया ऋषभ पंत का बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
10 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
37 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines