IND vs ENG: क्रिकेट में एक समय ऐसा होता था, जब विकेटकीपरों का रोल सिर्फ विकेटकीपिंग करना ही होता था। अगर वो थोड़ी बहुत ही बल्लेबाजी करे लेते तो उनकी जगह प्लेइंग 11 में पक्की होती थी। आज के क्रिकेट में बिल्कुल भी ऐसा नहीं है। आज के समय विकेटकीपर स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं। नए जमाने के विकेटकीपरों में एक बड़ा नाम ऋषभ पंत का भी है। इंग्लैंड के खिलाफ पंत का आंकड़ा कुछ समय रोहित-विराट से भी बेहतर है।
रोहित-विराट से भी आगे हैं ऋषभ पंत
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। इंग्लिश सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ पिछली 8 टेस्ट पारियों में ऋषभ पंत ने 50(106), 146(111), 57(86), 134(178), 118(140), 25(42), 65(58) और 74(112) रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस तरह के आंकड़े किसी और मौजूदा समय के बल्लेबाज के इंग्लैंड में नहीं है। दिग्गज रोहित शर्मा और रोहित शर्मा के लिए भी एक समय इंग्लैंड का दौरा मुश्किल रहा है, लेकिन पंत को इस देश में खेलना बहुत ज्यादा पसंद है। पंत का टेस्ट डेब्यू भी इंग्लैंड में ही हुआ था।
ऋषभ पंत विदेशी सरजमीं पर मचाते हैं कहर
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड में ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में भी कमाल करते हैं। जिसके कारण ही वो मौजूदा समय में टॉप के बल्लेबाजों में से एक हैं। उपकप्तानी मिलने के बाद तो पंत की बल्लेबाजी और भी बेहतर हो गई है। टीम इंडिया को अगर इंग्लिश टीम को उनके ही घर में हराना है, तो ऋषभ पंत को बल्ले से ऐसे ही धमाल मचाना पड़ेगा। भारतीय टीम ने आखिरी बार इंग्लैंड को उनके घर में 2007 में हराया था।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: केएल राहुल ने खोल दिया अपनी सफलता का राज? F1 के कोच की ले रहे हैं मदद
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 min agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
58 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
9 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines