IND vs ENG: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से पीछे चल रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतकर भारतीय टीम इसे 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। वहीं इंग्लिश टीम इसे 3-1 से जीतना चाहती है। हालांकि आंकड़ों पर नजर डाले तो भारतीय टीम को जीतना बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को इस मुकाबले में जीतकर इतिहास बदलना होगा। फिलहाल सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं।
आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड है खराब
भारतीय टीम ने विदेशी दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में कुल 16 बार 5वां मुकाबला खेला है। जिसमें टीम इंडिया को एक भी बार जीत नसीब नहीं हुई है। इस दौरान टीम इंडिया 10 मुकाबले हारी है, तो वहीं 6 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। इस रिकॉर्ड को बेहतर करने की जिम्मेदारी अब शुभमन गिल और गौतम गंभीर के कंधो पर है। पिछले मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद के साथ निराश किया था, लेकिन बल्लेबाजों ने इज्जत बचा ली थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया को गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन पड़ेगा। इसके अलावा फील्डिंग में भी भारतीय टीम को पहले से बहुत बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
ऋषभ पंत की इंजरी के कारण प्लेइंग 11 में बदलाव पहले से ही पक्का हो गया था। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी इस मुकाबले में नहीं हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में टीम इंडिया को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कुछ नए चेहरों को मौका देना होगा। बुमराह की जगह आकाशदीप को प्लेइंग 11 में दोबारा एंट्री मिल सकती है। वहीं पंत की जगह ध्रुव जुरेल का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है। इसके अलावा भी कप्तान गिल और कोच गंभीर प्लेइंग 11 में कुछ और बदलाव भी करते हुए नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, इंग्लिश बल्लेबाजों के उड़ गए होश
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
24 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
40 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines