IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने अब लॉर्ड्स टेस्ट मैच की तैयारी तेज कर दी है। इस बीच तीसरे मुकाबले से पहले कप्तान शुभमन गिल सबित 7 बड़े नाम गायब दिखे। बर्मिंघम टेस्ट के बाद हुए प्रैक्टिस सत्र में कई बड़े नाम नहीं नजर आए। वहीं पिछले टेस्ट मैच में आराम करने वाले जसप्रीत बुमराह अपना पूरा जोर लगाते हुए नजर आए। हालांकि सभी की नजरें कप्तान गिल को ही तलाशती हुई नजर आई। जिन्होंने पिछले मुकाबले में 430 रन बना डाले थे।
प्रैक्टिस से गायब हुए कप्तान शुभमन गिल
आज भारतीय टीम बर्मिंघम से लॉर्ड्स पहुंची। जिसके बाद खिलाड़ी अगले मुकाबले की तैयारी के लिए मैदान पर नजर आए। इस दौरान 7 बड़े खिलाड़ियों ने आराम करने का फैसला किया। कप्तान शुभमन के साथ ही साथ ऋषभ पंत, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी अभ्यास करते हुए नहीं नजर आए। इन सभी खिलाड़ियों ने पिछले 2 मैचों में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और आकाशदीप ने भी आराम करने का फैसला किया। इन खिलाड़ियों ने भी बर्मिंघम टेस्ट मैच में प्रभावित किया था।
जसप्रीत बुमराह ने लगाया पूरा जोर
पिछले मुकाबले में आराम करने वाले जसप्रीत बुमराह ने अभ्यास सत्र के दौरान पूरा जोर लगाया है। वहीं रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी और करुण नायर ने भी जमकर मेहनत की है। रेड्डी और नायर पिछले मैच में बुरी तरह से फेल हो गए थे। पहले 2 मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने भी जमकर मेहनत की है। अर्शदीप सिंह भी अभ्यास सत्र के दौरान नजर आए। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस दौरान सभी खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए थे।
ये भी पढ़ें: आईपीएल में किस टीम का Brand Value हैं ज्यादा ? 3 टीमों में टॉप के लिए हैं ‘जंग’
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
51 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines