IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 मैचों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया इसी लय को अगले मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहती है. जिससे सीरीज को दूसरे मुकाबले में ही जीत लिया जाए. जिसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं. जिसके कारण ही भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने 2 स्टार खिलाड़ियों को आराम भी दे सकती है.
सूर्यांश शेडगे
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को दूसरे टी-20 मुकाबले में खेलने का मौका मिल सकता है. शेडगे को इससे पहले 2 मैचों में खेलने का मौका मिला है, लेकिन दोनों ही बार वो मैच सीरीज का आखिरी मुकाबला रहा है. जिसके कारण ही भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें अब दूसरे मैच में मौका देना चाहेगी. जिससे वो बिना दबाव के खेलते हुए नजर आ सके. शेडगे की टीम में एंट्री होने पर शिवम दुबे को बाहर किया जा सकता है. दुबे लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं. मौजूदा समय में उनकी टी-20 टीम में जगह भी पक्की है. जिसके कारण ही टीम उन्हें आराम देने का फैसला कर सकती है. मौजूदा समय में टीम इंडिया हार्दिक पांड्या के बैकअप की तलाश कर रही है. शेडगे टीम के लिए वो विकल्प हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के दो खिलाड़ी बने DSP, बिहार के CM सम्राट चौधरी ने दिया नियुक्ति पत्र
हर्ष दुबे
हरारे के मैदान पर गेंदबाजों को मदद मिल रही है. ऐसे में टीम इंडिया स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. वनडे फॉर्मेट में हर्ष दुबे ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उन्हें टी-20 फॉर्मेट में भी आजमाना चाहेगी. मौजूदा समय में भारतीय टीम अक्षर पटेल का भी बैकअप तलाश कर रही है. ऐसे में मैनेजमेंट के पास मौका है कि वो इस स्टार स्पिन ऑलराउंडर को जिम्बाब्वे में चांस दे. उन्हें उपकप्तान तिलक वर्मा की जगह मौका दिया जा सकता है. तिलक वर्मा को भी दूसरे टी-20 मैच में आराम दिया जा सकता है. फिलहाल टीम भविष्य की तैयारियों को ध्यान में रखकर ही फैसला कर रही है.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर और बुमराह समेत 8 खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
38 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
45 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines