IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम लगभग पिछले 3 सालों से टेस्ट क्रिकेट में भी वनडे की तरह खेलती हुई नजर आ रही थी। हालांकि बर्मिंघम टेस्ट मैच मिली हार के बाद बहुत कुछ बदल गया है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने अपने खेलने का अंदाज बदल दिया है। जिसके कारण ही भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्लेज करना शुरू कर दिया और मैदान पर दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को खुला चैलेंज दे दिया।
जो रूट को सिराज ने किया चैलेंज
बैजबॉल के दौर में इंग्लिश टीम कुल 72 बार बल्लेबाजी करने उतरी है। जिसमें दूसरी बार ऐसा हुआ है कि इंग्लिश टीम पहले 40 ओवर में 3 से भी कम की नेट रन रेट से खेली है। पिछली बार ऐसा साल 2022 में हुआ था। जब न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी पारी में टीम ने धीमा खेला था। हालांकि आज मैच की पहली पारी में इंग्लिश टीम दबाव में नजर आ रही है। लगातार गेंद छोड़ते नजर आ रहे दिग्गज जो रूट को मोहम्मद सिराज ने स्लेज करते हुए कहा, ‘बैज, बैज, बैजबॉल। बैजबॉल खेलो। मैं देखना चाहता हूँ।’ स्लेजिंग के बाद भी रूट धीमी बल्लेबाजी ही करते हुए नजर आ रहे हैं।
सिराज-बुमराह पर अटैक नहीं कर रहे इंग्लिश बल्लेबाज
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज इस मुकाबले में संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले 4 बल्लेबाजों में से 3 ने तो 50 से भी कम की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वहीं चौथे बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट भी 60 से कम का ही रहा है। वहीं स्टार जसप्रीत बुमराह ने 13 ओवर में सिर्फ 21 रन दिए हैं। वहीं सिराज ने 11 ओवर में 25 रन ही दिए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने भी बल्लेबाजों को धीमा खेलने पर मजबूर किया है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: आकाशदीप-सिराज ने किया निराश, नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना टेस्ट कर लिया पास
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines