IND vs ENG: ‘बोरिंग क्रिकेट की हुई वापसी…’, कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लिश टीम का बनाया मजाक

IND vs ENG: आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए फेमस इंग्लिश टीम बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है। जिसके कारण ही भारतीय खिलाड़ी जमकर उन्हें स्लेज कर रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी इंग्लिश टीम का मजाक बनाया है।

Shubman Gill

Shubman Gill

IND vs ENG: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां पर बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए फेमस इंग्लिश टीम बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है। जिसके कारण ही भारतीय खिलाड़ी जमकर उन्हें स्लेज कर रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी इंग्लिश टीम का मजाक बनाया है।

विज्ञापन

कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लिश टीम को किया ट्रोल 

टेस्ट को भी वनडे की तरह खेलने वाली इंग्लिश टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन 83 ओवर में सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 251 रन ही बनाए। एक दिन में 400 से 450 रन बनाने वाली टीम को इस अंदाज में खेलते हुए फैंस हैरान रह गए हैं। भारतीय टीम ने भी इसको लेकर मजाक बनाया है। गिल ने जो रूट को ट्रोल करते हुए कहा, ‘अब और एंटरटेनिंग क्रिकेट नहीं, गाइज. बोरिंग टेस्ट क्रिकेट में आपका स्वागत है।’ कप्तान गिल की इस स्लेजिंग का असर भी जो रूट के ऊपर नहीं हुआ। उन्होंने अपने ही अंदाज में खेलते हुए 191 गेंदों में सिर्फ 99 रन ही बनाए। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स ने भी 102 गेंदों में सिर्फ 39 रन ही जोड़े।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

मोहम्मद सिराज ने भी किया था स्लेज 

शुभमन गिल ही नहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी इंग्लिश टीम का मजाक बनाया था। उन्होंने भी रूट को बैजबॉल खेलने का ऑफर दिया था। इतना ही नहीं इंग्लिश टीम का मजाक उनके फैंस ने भी जमकर बनाया है। अब देखना होगा की दूसरे दिन क्या इंग्लैंड के बल्लेबाज बेहतर बल्लेबाजी करते हैं या वो इसी अंदाज में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि भारतीय गेंदबाजों को भी आज विकेट लेने पर फोकस करना होगा, जिससे इंग्लिश टीम को और ज्यादा दबाव में डाला जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ