हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड की पिच का लिया जायजा, बताया इंग्लैंड के खिलाफ कहां खेलेंगे शॉट, देखें वीडियो

विज्ञापन
Rohit Sharma IND vs ENG Semi Final

IND vs ENG T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप अब सेमीफाइनल स्टेज पर पहुंच गया है और गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल तक पहुंचना चाहेगी। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रेक्टिस शुरू कर दी हैं। भारतीय टीम ने भी आज सुबह नेट्स में खूब पसीना बहाया वहीं टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिच का जायजा लिया और आगे की रणनीति भी बनाई।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ICC ने सेमीफाइनल से पहले जारी की चारों कप्तानों के साथ ट्रॉफी की तस्वीर, विश्व कप के सबसे करीब कौन?

रोहित शर्मा ने पिच का लिया जायजा

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मैच खेलने के लए एडिलेड पहुंची भारतीय टीम ने सोमवार को ब्रेक लेकर मंगलवार को प्रेक्टिस शुरू कर दी। प्रेक्टिस सेशन के दौरान टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया और एक से बढ़कर एक शॉट्स खेलें। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड की पिच का अच्छे से जायजा लिया। इसका वीडियो आईसीसी ने भी शेयर किया है जिसमें कप्तान ग्राउंड का अच्छे से जायजा लेते नज़र आ रहे हैं। रोहित इसमें शेडो प्रेक्टिस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – PAK vs NZ: ट्राय सीरीज का फाइनल हार गए- अब कांटे की टक्कर देंगे, सेमीफाइनल से पहले केन विलियमसन का बड़ा बयान

 

रोहित के दाहिने हाथ में लगी गेंद

मंगलवार सुबह रोहित नेट पर एस रघु के साथ थ्रो डाउन प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी एक गेंद उनके दाहिने हाथ में लगी। दर्द से कराहते हुए रोहित शर्मा तुरंत नेट्स छोड़कर चले गए। इसके बाद उनके हाथ पर आइस पैक बंधा हुआ दिखाई दिया। इस बीच मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन काफी देर तक रोहित से बात करते दिखे। रोहित शर्मा की चोट कितनी गहरी है यह अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, रोहित ने दोबारा नेट पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोट हल्की थी और उन्हें सीटी स्कैन की भी जरूरत नहीं होगी जो टीम के लिए अच्छी खबर हैं.

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola