T20 World Cup 2022 IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए भारतीय टीम सोमवार को एडिलेड पहुंची। भारत और इंग्लैंड के बीच नॉकआउट मैच 10 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा। टीम का एडिलेड पहुंचते ही फैंस ने जोरदार स्वागत किया जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।
विराट द सुपरमैन, विराट द सुपरमैन, फैंस ने एयरपोर्ट पर गाना गाकर किया स्वागत
भारतीय टीम जहां भी जाती है वहां पर उसके फैंस पहुंच ही जाते हैं और खासतौर पर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का तो फैंस ज्यादा ध्यान रखते हैं। फैंस इंडिया नाम के ग्रुप ने एयरपोर्ट पर टीम का गाना गाकर स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली जब एयरपोर्ट की सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं तो फैंस इंडिया ग्रुप का एक शख्स उनके स्वागत में गाना गाता है और सैक्सोफोन बजा रहा था। वहीं गाने में वह बोल रहा था कि विराट द सुपरमैन!
भारतीय टीम टॉप पर
बता दें कि अब तक टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला है और लीग स्टेज में 5 में से 4 मैच जीते हैं। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही दमदार फॉर्म में चल रही हैं हालांकि इंग्लैंड से भी भारत को सतर्क रहने की जरूरत है। वो एक मजबूत टीम हैं और बेहतरीन प्रदर्शन करके सेमीफाइनल तक पहुंची हैं।
दोनों टीमों ने टी 20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने 2 और इंग्लैंड ने एक मैच में जीत दर्ज की है। 2007 वर्ल्ड में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की थी। 2009 में भारतीय टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
10 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines