IND vs ENG T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप अब सेमीफाइनल स्टेज पर पहुंच गया है और गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल तक पहुंचना चाहेगी। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रेक्टिस शुरू कर दी हैं। वहीं इसी दौरान खिलाड़ियों द्वारा मीडिया को इंटरव्यू भी दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड के धांसू ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने मीडिया से बातचीत में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की तारीफों के पुल बांधे हैं।
सूर्यकुमार बेहतरीन प्लेयर.. उनके शॉट्स देखकर सिर खुजाने का करता है मन
प्रेक्टिस सेशन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए एक सवाल का जवाब देते हुए बेन स्टोक्स ने कहा कि सूर्यकुमार यादव बेहद शानदार खिलाड़ी हैं और बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वहीं उन्होंने यादव के शॉट्स की भी तारीफ की और कहा कि कई बार वो ऐसे शॉट्स खेलते हैं कि जिसे देखकर सर खुजाने का मन करता हैं। बेन स्टोक्स ने ये भी कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे की उन्हें जल्द से जल्द आउट कर पाएं और ज्यादा रन नहीं बनाने दें।
https://twitter.com/ANI/status/1589834846234632192?s=20&t=lxDsKXF7eK2P2SmA7VclpA
विराट कोहली को कभी भुलाया नहीं जा सकता- बेन स्टोक्स
मीडिया से चर्चा के दौरान विराट कोहली की वापसी पर पूंछे गए सवाल पर बेन स्टोक्स ने कहा कि विराट कोहली एक महान खिलाड़ी है और उन्होंने ये अधिकार पा लिया है कि उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। कोहली कुछ समय तक परेशान थे लेकिन उनकी वापसी दमदार हैं। कोहली को देखकर अच्छा लगता हैं।
https://twitter.com/MSDianMrigu/status/1589823998468427777?s=20&t=wuWbBdU1Y5Hv6tKrf-xnXA
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच एडिलेड ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले इंग्लैंड टींम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान चोटिल हो गए हैं और उनका खेलना मुश्किल हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines