IND vs ENG T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप अब सेमीफाइनल स्टेज पर पहुंच गया है और गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल तक पहुंचना चाहेगी। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रेक्टिस शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नेट्स में खूब पसीना बहाया और दमदार शॉट्स खेलें।
प्रोसेस का मज़ा लेते हुए- विराट कोहली ने शेयर किया प्रेक्टिस का वीडियो
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मैच खेलने के लए एडिलेड पहुंची भारतीय टीम ने सोमवार को ब्रेक लेकर मंगलवार को प्रेक्टिस शुरू कर दी। प्रेक्टिस सेशन के दौरान टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया और एक से बढ़कर एक शॉट्स खेलें। इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है और इसमें लिखा है कि प्रोसेस का मजा लेते हुए। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोहली शॉट्स खेलते समय गेंद को उपर मारने का प्रयास कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: विराट द सुपरमैन! फैंस ने भारतीय टीम का बेहतरीन गाना गाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
वहीं कोहली के इस वीडियो पर सूर्यकुमार यादव ने कमेंट किया है और लिखा है कि अंगार उन्होंने इसके आगे मजबूत डोले का भी इमोजी डाला हैं। वहीं इस पोस्ट पर केविन पीटरसन ने भी कमेंट किया है और लिखा है कि गुरुवार की छुट्टी ले लो बडी, मुझे तुम्हें देखना अच्छा लगता है लेकिन फिर भी एक दिन आराम करों। दरअसल केविन ने ये मजाक में लिखा हैं क्योंकि गुरुवार को भारत और इंग्लैंड का मैच हैं।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन की इस फील्डिंग से घबराए जोस बटलर, खिलाड़ियों से कहा- रहें सतर्क!
टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में कोहली
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली का बल्ला काफी तेज बोल रहा है। कोहली इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी बन गए हैं । वहीं उनकी बेहतरीन परफार्मेंस के चलते आईसीसी ने उन्हें अक्टूबर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से भी नवाजा हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines