IND vs ENG, T20 WC Semifinal: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल में भाग लेने के लिए भारतीय टीम एडिलेड पहुंच गई है और इंग्लैंड के खिलाफ प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। लेकिन टीम इंडिया और उसके फैंस के लिए पहले ही प्रेक्टिस सेशन से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के कप्तान और बेहतरीन ओपनर रोहित शर्मा( Rohit Sharma) नेट्स में प्रेक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं।
अभी पढ़ें – NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दाहिने हाथ में लगी गेंद
मंगलवार सुबह रोहित नेट पर एस रघु के साथ थ्रो डाउन प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी एक गेंद उनके दाहिने हाथ में लगी। दर्द से कराहते हुए रोहित शर्मा तुरंत नेट्स छोड़कर चले गए। इसके बाद उनके हाथ पर आइस पैक बंधा हुआ दिखाई दिया। इस बीच मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन काफी देर तक रोहित से बात करते दिखे। रोहित शर्मा की चोट कितनी गहरी है यह अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, रोहित ने दोबारा नेट पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
फॉर्म से जूझ रहे रोहित
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जहां एक तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी दमदार रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी बल्लेबाजी में दमखम नजर नहीं आ रहा है। रोहित ने इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में 17 की औसत से सिर्फ 89 रन बनाए हैं और उनका फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ हैं। रोहित के खराब फॉर्म के चलते टीम के सलामी जोड़ी का अब तक का ये सबसे खराब प्रदर्शन रहा हैं। टीम चाहेगी की सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में वे अच्छा स्कोर बनाए जिसके लिए प्रेक्टिस करना जरूरी हैं।
इंग्लैंड का भी महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल
इंग्लैंड की टीम के लिए बुरी खबर है। टीम के तीसरे नंबर के बल्लेबाज डेविड मलान फिट नहीं है। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले उनके फिट होने की बहुत कम संभावना है। ऑलराउंडर मोईन अली ने कहा कि उनकी चोट टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। ऐसे में इंग्लैंड को जल्द ही उनकी जगह एक अच्छे खिलाड़ी को ढूंढना पड़ेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines