IND vs ENG T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। ये मैच जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ना चाहेगी। वहीं ये मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान में खेला जाने वाला हैं। हालांकि, इस मैच में बारिश मैच का रोमांच खराब कर सकती है। ऐसे परिस्थिति के लिए आईसीसी ने कुछ खास नियम कानून बनाए हैं जिन्हें जानकर भारतीय फैंस के चेहरे पर खुशी आ जाएगी।
क्या होगा अगर बारिश हो गई तो ?
भारत और इंग्लैंड के मैच में अगर बारिश हो जाती हैं और मैच पूरा नहीं हो पाता हैं तो इसके लिए आईसीसी ने अगल व्यवस्था कर रखी हैं। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे रख रखा हैं। अगर आज बारिश की वजह से मैच अधूरा रह जाता हैं या फिर शुरू ही नहीं हो पाता हैं तो मैच कल यानि शुक्रवार को पूरा किया जाएगा।
अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है तो क्या होगा ?
अगर निर्धारित दिन और रिजर्व डे पर सेमीफाइनल मैच का आयोजन नहीं होता है तो फिर मैच का नतीजा ग्रुप फेज की अंकतालिका के आधार पर होगा। जो टीम शीर्ष पर रहती है, उसको सीधे फाइनल में जाने का मौका मिलता है। इस तरह भारत की टीम को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा, क्योंकि टीम ग्रुप 2 में शीर्ष पर रही थी, जबकि ग्रुप 1 में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर थी।
एडिलेड के मौसम का हाल
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के अनुसार, एडिलेड में गुरुवार यानी आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। हालांकि मैच शाम को होगा और उस वक्त बारिश के आसार नहीं हैं। इसका मतलब है कि मैच पूरा होने के चांस ज्यादा हैं।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: आंकड़ों में कौन सी टीम का पलड़ा भारी? जानिए क्या है इंग्लैंड टीम की सबसे बड़ी ताकत..
एडिलेड की पिच
एडिलेड की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। इस विकेट पर चेज करना थोड़ा मुश्किल होता है। लिहाजा, जो कप्तान टॉस जीतेगा वो संभवत: पहले बैटिंग का फैसला कर सकता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
25 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines